प्रियंका चोपड़ा को जैकलीन फर्नांडिज देंगी 2 करोड़ 44 लाख रुपए, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

खबरों की मानें तो जैकलीन ने इस घर को तीन साल के लिए 2020 अक्टूबर में किराए पर लिया था। रेंट में जैकलीन ने एक महीने का किराया 6.78 लाख दिया है। इस हिसाब से एक्ट्रेस प्रियंका को तीन साल में 2 करोड़ 44 लाख रुपए तक का रेंट देंगी।

 

स्टार्स जहां मुंबई में घर खरीद कर रहना चाहते हैं। वहीं जैकलीन इतनी बड़ी रकम किराये पर देने के लिये ही चर्चां में बनी हुई हैं। यह बात अभी कहना मुश्किल है कि जैकलीन अपने इस कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाती है या नहीं।

कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा और जैकलीन फर्नांडिज का नाम साथ में लिया जा रहा है। जिसकी वजह से लोगों को यह लग रहा है कि दोनों ही एक्ट्रेस ने साथ में कोई फिल्म साइन की है।

लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज अपने अपार्टमेंट को लेकर चर्चां में हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मुंबई के जिस घर में रह रही हैं, वह उनका नहीं बल्की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का है। बता दें जैकलीन उस घर में रेंट देकर रहती हैं। जिसके लिए एक्ट्रेस, पीसी को महीने में काफी मोटी रकम चुकाती हैं।

बॉलीवुड सितारों के फैंस उनकी हर एक एक्टिविटी को फॉलो करना नहीं भूलते हैं। चाहे वो लाइफ स्टाइल हो, घर हो या उनके रहन-सहन का तरीका। इनमें एक नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज का भी आता है।

जो अपने स्टाइल और फैशन के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस श्रीलंका की रहने वाली हैं पर जबसे वह मुंबई आई हैं, यहीं की बन कर रह गई हैं।

जैकलीन ने इंडस्ट्री में कई फिल्में दी हैं और आज कल वह अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ वह एक और चीज के लिए काफी लाइमलाइट बटोर रही हैं।