विदेश में रहकर भी बेटी को पूरे भारतीय संस्कार दे रहीं प्रियंका चोपड़ा, सामने आई ये तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा भले ही विदेश में शिफ्ट हो गई हैं लेकिन उन्होंने अपनी संस्कृति और परंपराओं को नहीं छोड़ा है। तभी तो हर भारतीय त्योहार से लेकर अन्य खास मौकों को वह पूरे रीति-रिवाज निभाती दिखती हैं।

प्रियंका ने पिता डॉ अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर घर पर एक खास पूजा रखी। इस मौके पर उन्होंने बेटी मालती की भी फोटोज शेयर की हैं। प्रियंका ने बेटी को भारतीय ट्रेडिशनल आउटफिट पहनाया है। उन्होंने बेटी के साथ पूजा की रस्में कीं। ये तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की हैं।

एक फोटो में मालती गोद में है। सामने प्रियंका के पिता की फोटो रखी है और दीया जल रहा है। प्रियंका ने इसके साथ लिखा, ‘मिस यू डैड।’बता दें कि प्रियंका और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म जनवरी 2022 में हुआ है।

दोनों ने पहले बच्चे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर लिखाा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए हुए बच्चे का स्वागत किया है। हम इस खास समय के दौरान प्राइवेसी का निवेदन करते हैं क्योंकि हमें अपने परिवार पर फोकस करना है। बहुत-बहुत धन्यवाद।’ इस साल जनवरी में प्रियंका पहली बार बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आई थीं।

मालती ने पर्पल कलर का लहंगा पहना है। व्हाइट टॉप के ऊपर दुपट्टा है जो गले के चारों तरफ है। वह हाथ पकड़कर चल रही है। फोटो में उसने अपनी ऊंगली नाभि पर रखी हुई है। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, ‘किसी को इस खूबसूरत लहंगे में उसकी नाभि दिखी।’ एक दूसरी फोटो में मालती पूजा के बाद जमीन पर गिरे फूलों को उठाती है। प्रियंका ने कैप्शन दिया, ‘पूजा का वक्त, मिस यू नाना।’