प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा खुलासा , कहा – बॉलीवुड इंडस्ट्री में खत्म हो रहा…

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने कहा कि फिल्मों के लिए पहले एक पैटर्न सेट था। एक से फॉर्मूले में बनी फिल्में दर्शकों के सामने परोसी जाती रही हैं। इस फॉर्मूले में हीरो का एक्शन करते हुए दिखाना, चार-पांच गाने और विलेन का एक्ट्रेस के साथ छेड़-छाड़ अमूमन हर फिल्म की बेसिक लाइंस रही हैं। वहीं ओटीटी ने कई मेकर्स को यह हौसला दिया है कि वे इस फॉर्मूले के इतर अपनी फिल्में बना सकें।

 

प्रियंका का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म के आने से नए टैलेंट के साथ नए लेखकों और फिल्ममेकर्स को मौका मिल रहा है। पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इंडियन सिनेमा के ग्रोथ के लिए बेहतर है।

प्रियंका चोपड़ा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के आने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक सुखद बदलाव को महसूस करती हैं। इस पर विचार रखते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि इससे नए टैलेंट को मौका मिल रहा है।

प्रियंका ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म बॉलीवुड इंडस्ट्री में चल रहे मोनोपोली को खत्म कर रहा है, इससे पहले इंडस्ट्री कुछ खास लोगों के इशारों पर चला करती थी।

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक कार्यक्रम में बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोनोपोली पर खुलकर बोला। एक वर्चुअल इवेंट के दौरान प्रियंका ने भारत में डिजिटल प्लेटफॉर्म की सराहना की। एक्ट्रेस ने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक लोकतांत्रिक व्यवस्था कामय हुई है।