प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच हुआ ये , देख फैस चिल्लाए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की आज (1 दिसंबर) वेडिंग ऐनीवर्सरी है। इससे पहले दोनों ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स में पहुंचे थे। इस इवेंट के वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बीते दिनों तलाक की अफवाह के बीच प्रियंका-निक एक बार फिर कपल गोल्स दे रहे हैं। एक वीडियो में निक प्रियंका का आउटफिट सही करते दिखे थे। अब एक और वीडियो क्लिप वायरल है। इसमें एक फैन प्रियंका का नाम लेकर चिल्लाता है और उनको आई लव यू बोलता है। इस पर साथ में चल रहे निक जोनस ने जो रिऐक्शन दिया उसके चर्चे हैं।

निक उसी ओर देखने लगते हैं। प्रियंका उसकी ओर देखकर हाथ हिलाती हैं। फैन उनको आई लव यू बोलता है तो निक फिर उन्हें पलटकर देखते हैं। इसी बीच कोई निक का नाम लेकर भी बुलाता है। निक वहां पहुंचकर प्रियंका का आउटफिट भी सही करते दिखते हैं। उनके वीडियोज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।