राम मंदिर भूमि पूजन से पहले प्रियंका गांधी ने किया ये काम, कहा पहली बार आया ऐसा मौका

साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ‘युग-युगांतर से भगवान राम का चरित्र भारतीय भूभाग में मानवता को जोड़ने का सूत्र रहा है। भगवान राम आश्रय हैं और त्याग भी।

 

राम सबरी के हैं, सुग्रीव के भी। राम वाल्मीकि के हैं और भास के भी। राम कंबन के हैं और एषुत्तच्छन के भी। राम कबीर के हैं, तुलसीदास के हैं, रैदास के हैं। सबके दाता राम हैं।’ प्रियंका ने आगे कहा कि ‘गांधी के रघुपति राघव राजा राम सबको सन्मति देने वाले हैं।

उनके मुताबिक, भारतीय मनीषा रामायण के प्रसंगों से धर्म, नीति, कर्तव्यपरायणता, त्याग, उदात्तता, प्रेम, पराक्रम और सेवा की प्रेरणा पाती रही है.

उत्तर से दक्षिण, पूरब से पश्चिम तक रामकथा अनेक रूपों में स्वयं को अभिव्यक्त करती चली आ रही है. श्रीहरि के अनगिनत रूपों की तरह ही रामकथा हरिकथा अनंता है।

प्रियंका गांधी ने अपने बयान में कहा है कि ‘दुनिया और भारतीय उपमहाद्वीप की संस्कृति में रामायण की गहरी और अमिट छाप है। भगवान राम, माता सीता और रामायण की गाथा हजारों वर्षों से हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक स्मृतियों में प्रकाशपुंज की तरह आलोकित है।’

इन सबके बीच अयोध्या में भूमि पूजन से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है।

राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।

जब अयोध्या में सबसे ऐतिहासिक राममंदिर के लिए भूमिपूजन होगा। प्रधानमंत्री मोदी कल राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे। रामलला विराजमान से लेकर सरयू तक और हनुमानगढ़ी से लेकर अयोध्या की सीमाओं तक सबकुछ राम के रंग में रंगा हुआ है।

देश-दुनिया में मौजूद करोड़ों रामभक्तों की इच्छा पूरी होने वाली है। श्रीराम की नगरी में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण की तैयारी जोरों है। करीब पांच सौ साल में पहली बार ऐसा मौक़ा आया है.