प्रीति जिंटा ने किया ये काम, वायरल हुआ विडियो

वीडियो में प्रीति जिंटा के सामने सड़क पर एक प्लेन दिखाई दे रहा है, जिसकी लैडिंग हुई है। साथ ही इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है।

वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’हर चीज के लिए हमेशा पहली बार होता है। मैंने कभी सोचा नहीं था कि ड्राइव करते समय सड़क पर एक प्लेन लैंड होते देखूंगी। भगवान का शुक्र है कि हर कोई सुरक्षित है।

प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं, और अक्सर ही अपने पोस्ट से फैंस को एंटरटेन करती देखी जाती हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस ने लोगों को एंटरटेन करने से ज्यादा हैरान किया है।

वीडियो पोस्ट कर प्रीति ने खुद लिखा है कि उन्हें अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा है। शेयर किया गया वीडियो प्रीति ने अपनी कार के अंदर से शूट किया है।

मायानगरी मुंबई में कुछ भी होना आम बात है। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने मुंबई की सड़क का एक वीडियो पोस्ट कर हर किसी को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक प्लेन मुंबई की सड़क पर लैंड करता देखा गया है। जिसे देखकर एक्ट्रेस खुद भी दंग रह गई हैं।