तेज प्रताप यादव ने किया ये काम , कार्यालय पहुंचने के बाद…

अब ये दिखाई दे रहा है कि तेज प्रताप यादव को लालू प्रसाद यादव का समर्थन मिल रहा है। जबकि तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह के सपोर्ट में हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि, जब तेज प्रताप यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले छात्र राजद अध्यक्ष आकाश यादव को हटाकर उनकी जगह जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को नियुक्त कर दिया, इसमें माना गया कि तेजस्वी यादव की भी सहमति थी। वहीं, अब आकाश यादव लोजपा में शामिल हो चुके हैं। और राजद को खिलजी के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी बता डाला है।

दरअसल, शनिवार को तेज प्रताप यादव पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। यहां ये संभावनाएं जताई जा रही थी कि दोनों आपस में मिलकर फिर से एक साथ नजर आएंगे। लेकिन, दूरी जस-की-तस दिखाई दी।

तेज प्रताप कार्यालय में जाने के बाद सबसे पहले अपने पिता और पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए पहुंचे। उसके बाद वो अपने चैंबर में आकर बैठ गए। इस दौरान ऐसा लग रहा था कि जगदानंद सिंह से या तो वो मिलने जाएंगे या सिंह खुद उनसे मिलने आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

जगदानंद सिंह राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले कई हफ्तें से तेज प्रताप यादव और इनके बीच ठनी है। मामला पार्टी के भीतर वर्चस्व को लेकर है, जिसका आरोप लगाते हुए तेज प्रताप यादव सिंह को हिटलर तक कह चुके हैं। अब पार्टी के दो फाड़ नजर आ रहा है। ये पूरा मामला तेज प्रताप यादव के कार्यालय पहुंचने के बाद सामने आया है।