विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए प्रह्लाद जोशी होंगे बीजेपी के चुनाव प्रभारी, जाने पूरी ख़बर

भाजपा ने 51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य बनाया है। 2017 के चुनाव में पार्टी को 46.51 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। पार्टी का अनुमान है कि 51 प्रतिशत वोट लेकर वह 60 सीटें प्राप्त कर सकती है।

 पार्टी हर बूथ मजबूत करने के अभियान पर है। 11235 बूथों पर पार्टी ने 21 सदस्यों की समिति(टीम) तैयार कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इन 2,35,935 कार्यकर्ताओं से संवाद और सत्यापन का काम निपटा लिया है।
 पार्टी ने प्रदेश में 2391 शक्ति केंद्र बनाए हैं। एक शक्ति केंद्र पर एक पालक और एक बीएलए बनाया गया है। हर शक्ति केंद्र को चार से पांच बूथों की जिम्मेदारी दी गई है।
शक्ति केंद्रों के ऊपर 252 मंडल हैं। प्रत्येक मंडल में 60 से 65 सदस्यों की कार्यकारिणी है। इस हिसाब से मंडलों में 16,380 कार्यकर्ताओं की ऐसी फौज है, जो संगठन के कामकाज में पूरी तरह से दक्ष हैं। इससे ऊपर 14 जिला कार्यकारिणी हैं।

11, 235 बूथों की रणनीति तैयार, अब पन्ना प्रमुखों की फौज का इंतजार उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का ख्वाब देख रही भाजपा दिग्गज नेताओं के दमखम के साथ-साथ पार्टी के सांगठनिक नेटवर्क पर ज्यादा भरोसा कर रही है। पार्टी ने इस बार प्रदेश में 51 प्रतिशत वोट और 60 सीटें हासिल करने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य को साधने के लिए भाजपा चुनावी चालों का इंद्रजाल तैयार कर रही है।

पार्टी के खाते में बेशक केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों के डबल इंजन से हासिल उपलब्धियों की एक लंबी फेहरिस्त है, लेकिन वह सत्ता रोधी रुझान के भय से भी डरी है। राज्य के मतदाताओं को अपने वश में करने के लिए पार्टी योजनाबद्ध तरीके से कदम बढ़ा रही है। सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ने चरणबद्ध रणनीति तैयार की है।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी को आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के लिए बीजेपी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।