दिल्ली चुनाव : चुनाव लड़ने से सोनिया गांधी को इस नेता ने किया मना, कहा आपके निर्देश पर कोई…

राजधानी में 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 11 फरवरी को घोषित होंगे। यहां 2689 केंद्रों पर 13750 बूथ बनवाए गए हैं, जहां मतदाता वोट डाल सकेंगे।

 

इस बार आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह तैयार दिख रही है, पार्टी को अपनी मुफ्त योजनाओं से उम्मीद है कि वह चुनावों में जीत हासिल करेगी। वहीं कांग्रेस को चुनाव से पहले ही झटका लग चुका है। दिल्ली यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। 2015 में जगदीश ने रिठाला से चुनाव लड़ा था।

जगदीश के AAP में शामिल होने से दो दिन पहले मटिया महल विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रहे शोएब इकबाल ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली।राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election 2020) होने जा रहे हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 70 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सूची भी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

वहीं अगर कांग्रेस की बात करें, तो पार्टी के दिग्गज नेता इस चुनाव मैदान में उतरने से लगातार इंकार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पार्टी के दो दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया के निर्देश के बावजूद भी चुनाव लड़ने से मना कर दिया है।

सूत्रों का कहना है कि पूर्वी दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन के बाद पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी भी चुनाव लड़ने की इच्छुक नहीं हैं।