कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने शुरू की गुजरात समेत 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक , जाने आगे क्या लिया जाएगा फैसला

देश में तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में 3.3 लाख केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान देश में 2256 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 1.62 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, 1.36 करोड़ लोग महामारी से जंग जीत चुके हैं। 24.22 लाख लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है। 1.86 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

उधर, पीएम मोदी ने इन बैठकों के चलते शुक्रवार को अपना बंगाल दौरा रद्द कर दिया। वे आज मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और दक्षिण कोलकाता में रैलियां करने वाले थे। लेकिन अब इन्हें रद्द कर दिया। अब पीएम मोदी वर्चुअली इन रैलियों को संबोधित करेंगे।

9 बजे- पीएम मोदी की पहली अफसरों के साथ हुई। हालांकि, इसमें कौन से अफसर शामिल हुए। इसकी जानकारी नहीं है। 10 बजे- इसमें सबसे संक्रमित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा चल रही है।

बैठक में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान, बिहार और केरल के सीएम शामिल हुए। पीएम 12.30 बजे ऑक्सीजन प्रोडक्शन कंपनियों के मालिक से बात करेंगे।

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 3.3 लाख केस सामने आए हैं। इसी बीच शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज तीन हाई लेवल मीटिंग हैं। पहली मीटिंग में उन्होंने अधिकारियों के साथ कोरोना की स्थिति पर चर्चा की।

इसके बाद वे 10 सबसे संक्रमित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा कर रहे हैं। तीसरी मीटिंग ऑक्सीजन कंपनियों के मालिकों के साथ होगी। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।