पीएम मोदी का बड़ा एलान , कहा डिफेंस एक्सपो के जरिये लोगो को मिलेगा ये…

रक्षा उत्पादन क्षेत्र में भारत ने हाल के वर्षों में जो तरक्की है यह उसी का परिणाम है कि भारत अपनी जरूरतों के लिए जिन शस्त्रों का निर्माण कर रहा है.

 

दुनिया के विभिन्न देश उसे खरीद रहे हैं या खरीदने की इच्छा दर्शा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि पिछले दो साल के दौरान भारत 17 हजार करोड़ रुपए के रक्षा साजो सामान का निर्यात कर चुका है जोकि अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

मोदी सरकार का लक्ष्य अगले पांच साल में इसे 35 हजार करोड़ रुपए तक करने का है। यदि भारत रक्षा साजो सामान निर्यात का यह लक्ष्य हासिल कर लेता है.

तो यह इस सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि होगी क्योंकि पिछली सरकारों का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा रक्षा साजो सामान का आयात करने का रहा जबकि यह सरकार निर्यात पर भी जोर दे रही है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चल रहा डिफेंस एक्सपो रक्षा उत्पादन क्षेत्र में भारत की बढ़ती भूमिका दुनिया भर को दिखा रहा है।

यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा एक्सपो है जिसमें 1000 से ज्यादा रक्षा उत्पादन कंपनियां भाग ले रही हैं। डिफेंस एक्सपो मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा तो दे ही रहा है साथ ही इसने दुनिया को एक मंच प्रदान किया है जहां वह अत्याधुनिक रक्षा साजो सामान के उत्पादन के मामले में भारत के महत्वपूर्ण योगदान से रूबरू हो सके।