PM मोदी के खिलाफ राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हुए एक्टर प्रकाश राज

आगामी लोक सभा चुनाव 2019 के लिए सभी नजरें गड़ाए बैठे हैं। चुनाव में एजेंडे और मु्द्दों के लिए मुलाकातों का दौर शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले एक्टर प्रकाश राज अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
वहीं, अभिनेता से नेता बने प्रकाश राज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। केजरीवाल और प्रकाश राज की मुलाकात पर आम आदमी पार्टी ने बताया कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बताया जा रहा है कि, प्रकाश राज ने दिल्ली पहुंच राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रकाश राज ने कहा कि, वह महिलाओं के खिलाफ नहीं हैं। उनकी कथित रूप से गलत टिप्पणी पर ध्यान नहीं देता।

राजनीतिक पारी में हिट होने के लिए प्रकाश राज में सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री आवास पर केजरीवाल से भी मुलाकात की। अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात के बाद अभिनेता प्रकाश राज ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली हैं।