प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये फोटो , देख उड़े लोगो के होश

इसी के साथ प्रियंका ने मेगन के 40×40 इनिशिएटिव को आगे बढ़ाने के लिए भी आग्रह किया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया है कि -मेगन ने अपने 40 दोस्तों से महिलाओं को वापस काम पर भेजने में मदद करने के लिए 40 मिनट निकालने का आग्रह किया है। इसके आगे वो कहती हैं कि इस इनीशिएटिव जॉइन करके प्रियंका काफी खुश हैं।

प्रियंकान ने मेघन के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वो मेगन के कामों की सराहना कर रही हैं। प्रियंका लिखती हैं – हैपी बर्थडे मेगन।

अपने 40वें बर्थडे पर इस साल उन्होंने बिल्कुल अपने सच्चे स्टाइल में दूसरों की भलाई को पहले रखा। पेंडेमिक ने पूरी दुनिया की महिलाओं को प्रभावित किया है। सिर्फ अमेरिका में ही जनवरी 2020 से 2 मिलियन महिलाओं को नौकरी से निकाला जा चुका है।

कभी सिर्फ एक बॉलिवुड एक्ट्रेस रही प्रियंका चोपड़ा आज के एक ग्लोबल स्टार के रूप में उभरकर निकली हैं। उन्होंने अपने काम और टैलेंट के दम पर अपनी एक नई पहचान बनाई है।

यही वजह है कि आज उन्हें केवल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी लोग जानते हैं और उन्हें पसंद भी करते हैं। क्योंकि अब प्रियंका एक ग्लोबल स्टार हैं, तो उनके कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों से दोस्ती भी है। इन्हीं में से एक हैं अमेरिकन एक्ट्रेस और ब्रिटेन के रॉयल फैमिली की बहू मेगन मर्केल।