24 अप्रैल को सीएम योगी करेगे ये काम , जानकर लोग हुए हैरान

भाजपा ने निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर से चुनावी अभियान का आगाज करेंगे। 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री की सहारनपुर में जनसभा होगी। साथ ही वह विजय रथ को भी हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। यहां से यह रथ सभी 17 नगर निगम में पहुंचेगा। कार्यक्रम की पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने की है।

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा का संदेश भाजपा पदाधिकारियों और अफसरों को प्राप्त हो चुका है। जिसके बाद भाजपा पदाधिकारी और प्रशासनिक अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। मैदान को दो दिन में तैयार किया जाएगा, जहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

तीन प्रदेशों की सीमा से सटे सहारनपुर का भाजपा की राजनीति में खासा महत्व है। यही कारण है कि भाजपा अपने चुनावी अभियान की शुरूआत सहारनपुर से ही करती है। इस बार भी भाजपा निकाय चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत सहारनपुर से ही करेगी, जिसका आगाज सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे।

वह 24 अप्रैल को सहारनपुर पहुंचेंगे। जनता रोड के एतिहासिक महराज सिंह डिग्री कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम योगी विजय रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। विजय रथ सहारनपुर से रवाना होकर प्रदेश के सभी 17 नगर निगमों में पहुंचेगा।