पेले ने देश के लिए 92 मैचों में दागे 77 गोल, आज तक नहीं टूटा रिकॉर्ड

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन हो गया है। वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। 82 साल की उम्र में कोलन कैंसर के चलते उनका निधन हुआ है, इस बात की पुष्टि उनकी बेट सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार देर रात कर चुकी हैं।

ये बात सभी जानते हैं कि पेले अपने देश ब्राजील को तीन विश्वकप जिताने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं, उन्होंने अपने देश के लिए 92 मैचों में 77 गोल दागे हैं, लेकिन उनका एक ऐसा रिकॉर्ड है, जो आज तक नहीं टूटा।

1971 में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने वाल वाले पेले ने प्रोफेशनल करियर में कुल 1363 मैच खेले और 1281 गोल दागे हैं। लेकिन उनका ऐक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आखिर क्यो है वो रिकॉर्ड नीचे पढ़िए…

दिग्गज फुटबॉलर रहे पेले ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जो आज तक नहीं टूटा। पेले के नाम दो साल 100 से ज्यादा गोल दागने का अनोखा रिकॉर्ड है। उन्होंने 1959 में 127 और 1961 में 110 गोल दागे थे। विश्व में वह ऐसा करने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी हैं।

पेले के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब जाम्बिया के फुटबॉलर गॉडफ्रे चितालू आगे आए थे, उन्होंने जरूर 1972 में क्लब और देश के लिए 107 गोल दागे थे, लेकिन पेले की तरह दो साल तक 100+ गोल का आंकड़ा नहीं छू सके।