![Image result for पà¥à¤à¥à¤à¤® à¤à¥ सà¤à¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤ªà¤ à¤à¥ बà¥à¤²à¥à¤à¤®à¥à¤²](https://i2.wp.com/www.cgaaj.com/wp-content/uploads/2018/10/paytm-owner-extort-for-rs-10-crore-three-arrested.jpg?fit=710%2C400)
दरअसल उनकी कंपनी के ही तीन कर्मचारियों ने उनकी कुछ सोशल मीडिया व अन्य एकाउंट्स हैक कर उनके व कंपनी के पर्सनल आकड़ें व सीक्रेट जानकारी हासिल कर ली थी वइसके बाद उन्हें इन जानकारियों को लीक करने की धमकी भी देने लगे थे। इन लोगों के ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इन जानकारियों को लीक न करने के बदले 20 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस के मुताबिक इस पुरे खेल में इन आरोपियों के साथ एक महिला भी शामिल थी जो विजय शेखर शर्मा की सचिव भी थी।
हालाँकि अब नोएडा पुलिस ने इन सभी आरोपियों को अरैस्ट कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए हाल ही में पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोला है कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते एक अलग से टीम बनाई थी जिसका नेतृत्व थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पंत कर रहे थे। इस टीम ने आज सभी आरोपियों को अरैस्ट कर लिया है जिनके पास से जरूरी डाटा बरामद किया गया है।