पपीता सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद

पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस फल में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। खाली पेट इसका सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह फल दिल के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसके सेवन से आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी। इससे आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। इस फल में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है और इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है।

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आपको सुबह खाली पेट पपीते का सेवन करना चाहिए। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जिससे मलत्याग आसान हो जाता है। एसिडिटी और अपच की समस्या को दूर करने में भी यह फल उपयोगी है।