अपने ही मुल्क को तबाह करने में लगे पाक के आतंकी, अब जेल में किया जोरदार बम विस्फोट

पाकिस्तान (Pakistan) में शनिवार को बड़ा धमाका (Blast) हो गया,जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गये। बता दें कि ये धमाका रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल (Adiala Jail) के पास हुआ है। इस जोरदार विस्फोट के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर सुरक्षा बल पहुंच गयी और धमाके की वजह का पता लगाया जा रहा है।

खबर पाकिस्तान के इस्लामाबाद से है, जहां रावलपिंडी शहर में शनिवार को हुए एक बड़े धमाके के बाद अफरातफरी मच गयी। धमाका अदियाला जेल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, इस विस्फोट में एक युवक की मौत हो गयी। वहीं चार अन्य घायल हो गये। जिन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर सुरक्षाबल तैनात है। अभी तक धमाका किस वजह से हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच में जुटी है

इससे पहले शुक्रवार को भी बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में भी धमाका हुआ था, जिसमें 16 लोगों की मौत हो गयी थी। दरअसल, पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को शाम की नमाज़ के दौरान एक मस्जिद में बम विस्फोट हो गया। इसमें एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 अन्य जख्मी हो गए।

इस बारे में जानकारी देते हुए क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज़्ज़ाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में डीएसपी अमानुल्ला शामिल हैं।

बताया गया कि मृत पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए यह विस्फोट किया गया है। पिछले महीने भी अज्ञात बंदूकधारियों ने डीएसपी के बेटे की क्वेटा में हत्या कर दी थी।