पाकिस्तान खरीदना चाहता है रूस से बेहद खतरनाक हथियार , जानिए क्या होगा सौदा

पाकिस्तान ने भारत के सबसे पुराने दोस्त रूस से बेहद खतरनाक हथियार खरीदने की ख्वाहिश जताई है और इसका खुलासा खुद रूस की तरफ से किया गया है। रसियन सेना ने दावा किया है कि उसका एक बेहद खतरनाक हथियार पाकिस्तान खरीदना चाहता है। लेकिन, सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या रूस पाकिस्तान को हथियार बेचकर भारत से अपनी सबसे पुरानी दोस्ती को दांव पर लगाएगा?

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स ने रूस की खतरनाक टैंक बीटीआर-82ए खरीदने की ख्वाहिश जताई है और ये दावा रूस की सेना की तरफ से किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रसियन सॉदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, रूस के साथ एक संयुक्त सैन्य अभ्यास के बाद पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स ने रूस से बीटीआर-82ए खरीदने की इच्छा जताई है।

रसियन सॉदर्न मिलिट्री डिस्ट्रिक ने बयान जारी करते हुए कहा है कि, ”मेहमान ने विशेष रूप से आधुनिक सैन्य कर्मियों के लिए बख्तरबंद वाहक BTR-82A में रुचि दिखाई है, जिससे पाकिस्तानी विशेष बल इकाई के अधिकारियों ने गोलियां भी चलाईं हैं।

सबसे बढ़कर, पाकिस्तानियों को आसान नियंत्रण और आधुनिक बख्तरबंद हथियारों के द्वारा निशाने को सटीक भेदने की क्षमता काफी पसंद आई है।” आपको बता दें कि, संयुक्त रूसी-पाकिस्तानी द्रुजबा सैन्य अभ्यास 2016 से आयोजित किया जाता है। इस साल, रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में मोल्किनो रेंज पर 28 सितंबर से 9 अक्टूबर तक ये अभ्यास किया जा रहा है।

बीटीआर-82ए एक उन्नत 8×8 पहिएदार बख्तरबंद आर्मर्ड पर्सनल करियर (APC) है जिसका निर्माण रूस की सैन्य औद्योगिक कंपनी करती है और इसका इस्तेमाल रूस और कजाकिस्तान की सेनाओं के द्वारा किया जाता है।

इस खतरनाक टैंक को पहली बार दिसंबर 2009 में रूस ने दुनिया के सामने प्रस्तुत किया था और इस बख्तरबंद टैंक की क्या विशेषताएं हैं, इसके बारे में पहली बार रूस ने अक्टूबर 2011 में मास्को में अखिल रूसी प्रदर्शनी केंद्र में 15 वें इंटरपोलिटेक्स राज्य सुरक्षा सामग्री शो के दौरान प्रदर्शित किया था। इसे रूसी एक्सपो आर्म्स 2011 शो में भी प्रदर्शित किया गया था।