पाकिस्‍तान में बने गृहयुद्ध जैसे हालात, नवाज शरीफ की बेटी को घसीटते ले गयी सेना…

आज का जो पूरा पाकिस्तान है, उसके लगभग 44 प्रतिशत हिस्से में बलूचिस्तान है। ईरान के सिस्तान राज्य, पाकिस्तान के दक्षिण और पश्चिम तथा अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों में बलूचिस्तानियों की संख्या वास करती है, लेकिन इनकी आबादी बहुत कम है।

 

वर्तमान बलूचिस्तान में लगभग एक करोड़ तीस लाख की आबादी वास करती है, जबकि पूरी दुनिया में लगभग चार करोड़ बलूचिस्तानी हैं। बलूचिस्तान में कई कबीले हैं। इसमें प्रमुख बुगती, र्मी आदि हैं।

प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण बलूचिस्तान के संपूर्ण क्षेत्र में यूरेनियम, गैस, कोयले और सोने के प्रचुर भंडार हैं। बलूचिस्तान स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता नायला बलोच कादरी कहती हैं, पिछले तीन दशकों से चीन हमारे बलूचिस्तान से प्रत्येक दिन 30 किलो सोना लेकर जाता है, जिसका आज तक कोई हिसाब हमें नहीं मिला है।

सेना के दम पर कुछ टेस्ट ट्यूब बेबी टाइप के नेता हैं, जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में सेना के अधिकारियों के जूते साफ करने के अलावा वे कुछ नहीं करते। फिलहाल तो पाकिस्तान के सिंध प्रांत और पंजाबी फौज के बीच बवंडर मचा हुआ है, सेना और पुलिस आमने-सामने हो गई है। गृहयुद्ध जैसे आसार भी बन रहे हैं। पाकिस्तानी पंजाबी फौज सिंध में तो कुछ वर्षो से ही, लेकिन बलूचिस्तान में उसने शोषण 72 वर्षो से किया हुआ है।

बलूचिस्तान की आजादी के आंदोलन से पहले इस घटना का जिक्र इसलिए भी आवश्यक हो जाता है, क्योंकि पहले ही यह साफ हो जाए कि पाकिस्तान की जो फौज है, वह पूरे पाकिस्तान की नहीं, सिर्फ वहां के पंजाब की है, और वह पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान के अंदर दहशतगर्दी के अलावा कुछ नहीं करती।

सेना की हिमाकत देखिए कि पूर्व प्रधानमंत्री के दामाद और उनकी बेटी व एक प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस को घसीटते हुए अपने साथ ले जाती है। इन सबसे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में सिविल सोसाइटी, वहां की पुलिस, वहां का मीडिया और न्यायपालिका की क्या हालत होगी?

बीते माह अक्टूबर की 18-19 तारीख को रात दो बजे पाकिस्तान सेना के द्वारा सिंध प्रांत के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस मुस्ताक मैहर के घर और ऑफिस को घेर लिया जाता है। उन्हें बख्तरबंद गाड़ियों में सेना के लोग लगभग घसीटते हुए किसी अज्ञात स्थान पर ले जाते हैं।

उसके कुछ समय के बाद ही कराची के एक होटल में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज अपने पति कैप्टन मोहम्मद सफदर के साथ होटल के कमरे में थीं, सेना के जवान लगभग दरवाजे को तोड़ते हुए और उन्हें घसीटते हुए अपने साथ गिरफ्तार कर ले गए। उन पर जो आरोप लगाया गया, अपनेआप में वह एक हास्यास्पद घटना है कि पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की मजार पर ये लोग इज्जत से पेश नहीं आए।