पाकिस्तान ने की भारत की नकल, रातो – रात बना डाला ये…

इस खुफिया जानकारी के मिलते ही भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ गई है। यह आरोग्य सेतु एप से हूबहू मिलता जुलता है,। ऐसे में आप सतर्क नहीं है.

 

तो आपका पूरा डेटा, महवत्पूर्ण जानकारी हैक कर लिया जाएगा। महाराष्ट्र सायबर डिपार्टमेंट के मुखिया IGP यशश्वी यादव ने  को बताया कि यह एप से कैसे हमें बचना है और यह आखिरकार कितना ख़तरनाक एप्लीकेशन है।

इस फेक आरोग्य सेतु का फाइल एक्टेशन (.APK ) है। इसका फुल फॉर्म है ‘ऐंड्रोइड एप्लिकेशन किट’ जबकि भारतीय आरोग्य सेतु एप का ओरिजिनल एक्टेशन (.GOV. IN) है। यशश्वी यादव के अनुसार, एक बार अगर यह एप्लिकेशन इंस्टाल हो गया तो पूरा फोन व उसका डेटा हैक हो जाएगा।

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ने भारतीयों को टारगेट करने के लिए फेक आरोग्य सेतु एप डिज़ाईन किया है, जिससे कि सारी खुफियां जानकारी पाकिस्तान आसानी से लेकर भारत के ख़िलाफ़ एक बार फ़िर से बड़ी साजिश रच सके।

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आ रहा है। कोरोना से कंगाल हुए पाक ने एक बार फिर से भारत पर नापाक नजर डाली है। इस बार इसके निशाने पर भारतीय नागरिक, देश के बड़े पुलिस अधिकारी और आर्मी के बड़े अधिकारी हैं।