पाकिस्तान ने रखे भारत से ज्यादा हथियार, जानकर लोग हुए हैरान

भारत के पास चीन और पाकिस्तान दोनों से कम परमाणु हथियार हैं। भारत के पास चीन के आधे से भी कम परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत के पास 150, पाकिस्तान के पास 160 और चीन के पास 320 परमाणु हथियार हैं। चीन ने पिछले एक साल में 30 परमाणु हथियार और बढ़ा लिए हैं।

2020 लॉन्च के दौरान बताया गया कि चीन अपने परमाणु शस्त्रागार का ‘महत्वपूर्ण आधुनिकीकरण’ करने में लगा हुआ है। चीन पहली बार एक ‘कथित परमाणु परीक्षण’ विकसित करने में लगा है। भारत और पाकिस्तान भी धीरे-धीरे अपने परमाणु हथियारों के आकार और विविधता को बढ़ाने में लगे हैं।

उधर दुनिया के 90 प्रतिशत परमाणु हथियार रखने वाले अमेरिका और रूस ने परमाणु हथियारों को थोड़ा सा कम किया है. दुनिया के परमाणु हथियार संपन्‍न देशों अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्‍तान, इजरायल, उत्‍तर कोरिया के पास कुल 13,400 परमाणु हथियार हैं। परमाणु हथियारों की संख्‍या पिछले साल 13,865 थी।

आर्म्स वॉचडॉग स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिप्री) ने ईयरबुक 2020 की एक रिपोर्ट में बताया है कि चीन बहुत तेजी से परमाणु हथियार विकसित कर रहा है, तो वहीं भारत और पाकिस्‍तान ने भी प‍िछले एक साल में परमाणु हथियारों की संख्‍या बढाई है।

सीमा पर चीन और पाकिस्तान के साथ भारत का तनाव चल रहा है। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। इस रिपोर्ट में भारत, पाकिस्तान और चीन समेत कई देशों के परमाणु हथियारों के जखीरों के बारे में खुलासा हुआ है।