पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में किया ऐसा, मारे गए 20 आतंकवादी

पाकिस्तानी सेना ने इस सप्ताह की शुरुआत में अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षाबलों के शिविरों पर हमला करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सेना ने कहा कि इस अभियान में 20 आतंकवादी मारे गए है और यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

सेना ने बताया कि आतंकवादियों ने बुधवार को नौशकी और पंजगुर इलाकों में सेना के शिविरों पर हमला किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने तेजी से कार्रवाई की और उन्हें सफलापूर्वक खदेड़ दिया। सेना की मीडिया मामलों की शाखा ने बयान में कहा कि अभियान के दौरान हुई झड़पों में 9 सैनिक और 20 आतंकवादी मारे गए।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शुक्रवार को दावा किया था कि उसने बलूचिस्तान में दो अलग-अलग हमलों के दौरान लगभग 170 पाकस्तिानी सैनिकों को मार गिराया है। बीएलए ने कहा कि उसने बुधवार को पंजगुर इलाके के फ्रंटियर कोर कैंप को निशाना बनाया, जो अब भी उसके नियंत्रण में है। BLA ने कहा, ह्लमजीद ब्रिगेड के फिदायीनों ने पंजगुर में आर्मी कैंप को निशाना बनाया और इसे अपने नियंत्रण में ले लिया। दुश्मन का शिविर अभी भी फिदायीनों के नियंत्रण में है।