एक बार फुल चार्ज करने पर 300 किमी तक दौड़ेगी यह इलेक्ट्रिक MPV, जानिये मूल्य

BYD India ने भारत में अपने दो इलेक्ट्रिक व्हीकल T3 MPV और T3 minivan लॉन्च किए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं में से एक कंपनी ने इलेक्ट्रिक वैन सेगमेंट से भारत में एंट्री ली है। यहां हम जानेंगे कि यह दोनों व्हीकल कैसे हैं और इनके फीचर्स कैसे हैं। फिलहाल इन दोनों व्हीकल्स की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई भी खुलासा नहीं किया है।

चार्जिंग समय

T3 MPV और T3 मिनीवैन दोनों को डीसी चार्जिंग के जरिए मात्र 1.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) स्टेंडर्ड एसी चार्जर को भी सपोर्ट करते हैं। BYD T3 MPV और BYD T3 मिनीवैन मॉडल में कंपनी की अपनी बैटरी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है।

रेंज

रेंज की बात की जाए तो फुल चार्जिंग पर यह दोनों व्हीकल 300 किमी तक की दूरी तय कर सकते हैं। BYD के दावे के अनुसार, अकेले T3 MPV या T3 मिनीवैन फ्यूल खपत और उत्सर्जन को 5 यात्रियों की कारों के बराबर बचा सकता है। कंपनी इलेक्ट्रिक वैन प्रोडक्ट सीरिज के लिए स्थानीय भारतीय पार्टनर्स की भी मांग कर रही है।

फीचर्स

फीचर्स की बात की जाए तो इन इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूजिक सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर या कार्गो स्टोरेज को देखते हुए इन वैनों में स्पेस के साथ डिजाइन किया गया है। दोनों व्हीकल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो T3 MPV और BYD T3 मिनीवन में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेक ओवरराइड सिस्टम, इलेक्ट्रिक पार्किंग सिस्टम रिजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और कंट्रोलर एरिया नेटवर्क जैसे फीचर्स दिए गए हैं।