73 गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने विधानभवन पर फहराया झंडा, कहा हमारी विविधता में…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73 गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और लखनऊ स्थित विधानभवन के सामने तिरंगा फहराया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है। आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों।

सीएम ने लोगों के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की है। कोविड-19 के दृष्टिगत शारीरिक दूरी के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने की अपील की। इसके पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज भारत पूरे विश्व में स्वतंत्र व सशक्त जनतंत्र राष्ट्र के रूप में प्रतिष्ठित है।

हमारा संविधान देश के लोगों को शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक व राजनीतिक रूप से समान अवसर देता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी लोग समाज और राष्ट्र की सेवा कर अपने दायित्व का निर्वहन करें।