सुशांत को लेकर रिया चक्रवर्ती ने कबूला सच, बताया 5 जून को…मौत के..

सुशांत सिंह राजपूत केस में हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस केस में रिया चक्रवर्ती से ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की पूछताछ जारी है। रिया के कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार 5 जून को कॉल किया था। वहीं, सुशांत की मौत के बाद रिया मैनेजर श्रुति मोदी के संपर्क में थीं, जिनका नाम सुशांत के परिवार द्वारा दायर की गई एफआईआर में है।

मैं अगर रिलेशनशिप में आऊंगी तो इसे छिपाऊंगी नहीं’। सुशांत की तारीफ करते हुए रिया ने कहा था, ‘मैं जितने भी लोगों को जानती हूं सुशांत उनमें सबसे अच्छा और क्यूट है। लेकिन मुझे नहीं पता वह मेरे बारे में क्या सोचते हैं।’

सुशांत सिंह राजपूत केस में एक्टर के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्होंने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाने के साथ और भी कई आरोप लगाए थे।

सुशांत के निधन के 1 महीने बाद रिया ने सोशल मीडिया पर कबूला था कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुशांत के निधन के 2 महीने पहले एक इंटरव्यू के दौरान जब रिया से सुशांत के साथ उनके रिलेशन को लेकर सवाल किया था तो एक्ट्रेस ने तब उन्हें सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था।रिया ने कहा था, ‘नहीं ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं उन्हें 8 साल से जानती हूं।