अयोध्या में राम मंदिर बनने से पहले 10 जून को होगा… तैयारीया शुरू…

महंत कमल नयन दास का कहना है कि भगवान राम ने लंका पर विजय प्राप्ति से पहले भगवान रामेश्वरम की स्थापना कर उनका अभिषेक किया था, इसलिए मंदिर निर्माण से पहले भगवान शशांक शेखर का पूजन किया जाएगा।

हर कार्य के प्रारंभ में रुद्राभिषेक आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण की तैयारी पूरी हो चुकी है। तराशे गए पत्थरों से ही मंदिर का निर्माण किया जाना है। कमल नयन दास शास्त्री के अनुसार महामारी खत्म होते ही बड़े जोरों से कार्य होगा।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि भगवान शिव की पूजा करने के बाद मंदिर निर्माण का शुरू हो जाएगा। हालांकि मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। फिर भी वह जो अनुष्ठान करने जा रहे हैं वह बहुत अच्छा है। वैसे 25 मार्च से श्री राम लला अस्थाई मंदिर में स्थापित हुए हैं।

अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के पहले 10 जून को परिसर स्थित प्राचीन कुबेर टीला पर भगवान शशांक शेखर के पूजन के तहत रुद्राभिषेक किया जाएगा।

महंत कमल नयन दास अन्य संतों के साथ सुबह 8:00 बजे पूजन आरंभ करेंगे, जो दो घंटे तक चलेगा। इसके बाद मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। कमल नयन दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी हैं।