मौनी रॉय पर इस अभिनेता ने लगाया ये बड़ा आरोप , कहा बस इस्तेमाल किया…

एक्ट्रेस मौनी रॉय ने नागिन बनकर लाखों दिलों को जीता है। आज मौनी ने अपने नागिन अवतार से एक अलग पहचान बनाई है। हालाँकि आजकल वह म्यूजिक वीडियो में नजर आती हैं और अपने लुक्स से सभी को मदहोश कर देती हैं।

वहीं अब मौनी रॉय मुश्किलों में फंसी है। जी दरअसल अभिनेता अमित टंडन ने मौनी रॉय पर गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है मौनी ने उनकी पत्नी रूबी टंडन का गलत इस्तेमाल किया है और जब रूबी मुश्किल में फंसी थी तो उन्होंने रूबी को छोड़ दिया।

हाल ही में अमित टंडन ने बताया कि वह मौनी रॉय से इस कदर नाराज हैं कि वो कभी मौनी रॉय को माफ नहीं करेंगे और ना ही उनका चेहरा देखना चाहेंगे। एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में अमित टंडन ने कहा, ‘मैं कभी मौनी रॉय का चेहरा भी नहीं देखना चाहूंगा। उसने मेरी पत्नी का इस्तेमाल किया।

हमें लगा वो अच्छी है लेकिन जब मेरी पत्नी मुसीबत में थी तो मौनी ने उसे छोड़ दिया। हमने उस मौनी को देखा जिसे हम नहीं जानते थे। उसने रूबी की आत्मा को दुखी किया है। मौनी ने उसे तब छोड़ा जब वो जीरो पर थी लेकिन आज वो अच्छी स्थिति में है। मैंने अपनी पत्नी से साफ कहा है कि अगर वो वापस मौनी को स्वीकार करती हैं तो मैं नहीं रहूँगा।’

आप सभी को बता दें कि अमित टंडन ने साल 2007 में त्वचा विशेषज्ञ रूबी से शादी की थी। वहीं दोनों 2017 में अलग भी हो गए थे लेकिन साल 2019 में उनकी सुलह हो गई। साल 2017 में रूबी को एक केस में अरेस्ट किया गया था और दुबई में वो 10 महीने जेल में रही थीं, हालाँकि उसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं अमित टंडन के बारे में बात करें तो वह इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं।