स्वतंत्रता दिवस पर प्रियंका गांधी ने खोला मोर्चा, करने जा रही…, लाल किले पर…

पीएम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश कोरोना के खिलाफ जंग जीतेगा। कोरोना संकट के बीच देश ने आत्मनिर्भर भारत बनने का संकल्प लिया। आत्मनिर्भर भारत शब्द नहीं, आज 130 करोड़ देशवासियों के लिए मंत्र बन गया है।

 

पीएम मोदी ने कहा कि आज़ादी का पर्व हमारे लिए आज़ादी के वीरों को याद करके नए संकल्पों की ऊर्जा का एक अवसर होता है। ये हमारे लिए नई उमंग, उत्साह और प्रेरणा लेकर आता है। अगला आज़ादी का पर्व जब हम मनाएंगे, तब हम 75 वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। तो ये हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जान की कीमत चुकाकर, लम्बे संघर्ष के बाद भारत को आज़ादी मिली। करोड़ों हिंदुस्तानी एक होकर सत्य के लिए लड़े और जीते।

जान की बाजी लगाकर हमें अपनी आजादी की रक्षा करनी है। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मोर्चे पर डटे जवानों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, किसानों और मजदूरों को नमन।