सामने आया बड़ा सच, कनिका संग पार्टी करने वाले नेता खुलेआम कर रहे ये…

एक दिन पहले शुक्रवार (20-मार्च-2020) को ही बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

 

इसके बाद से उत्तर प्रदेश के शहर लखनऊ, कानपुर, नोएडा और दिल्ली तक में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल 11 मार्च को लंदन से वापस लौटने के बाद कनिका कपूर को खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करके रखना था।

इसके विपरीत उन्होंने सभी दिशा-निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए जमकर पार्टी की। लंदन से वापस लौटने के बाद वह तीन-चार पार्टियों में शामिल हुई हैं .

जिनमें से एक पार्टी अकबर अहमद डंपी के घर पर हुई थी। इसके अलावा कनिका की इन पार्टियों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री समेत तमाम लोग मौजूद रहे हैं।

पार्टी के बाद ये नेता सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी गए और दुष्यंत सिंह संसद में भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात भी की है।

इस तरह से कनिका की लापरवाही ने तकरीबन 400 लोगों को कोरोना वायरस का संदिग्ध बना दिया है।कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ जंग में बॉलिवुड गायिका कनिका कपूर की लापरवाही का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अब पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी उनसे भी आगे निकल चुके हैं।

कोरोना पॉजिटीव कनिका कपूर के संग पार्टी में मौजूद रहे अकबर अहमद डंपी इसकी पता होते हुए भी खुलेआम एक राज्य से दूसरे राज्य घूम रहे हैं।

इतना ही नहीं वह सार्वजनिक तौर पर लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत से अकबर अहमद डंपी, कोरोना से निपटने के शासन-प्रशासन के निर्देशों और महामारी रोग अधिनियम 1897 को ठेंका दिखा रहे हैं।