तेजी से बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या, 251 लोगों की गई जान

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,95,192 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,31,650 है। मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4,454 है जिसमें 18 सक्रिय मामले, 4,425 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 11 मौतें शामिल हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 53,476 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,87,534 हुई। 251 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,692 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,95,192 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,31,650 है।