उत्तर प्रदेश के आगरा से इस्राइल में रोजगार का मौका मिलने पर आगरा मंडल से 402 व शहर के 202 श्रमिकों ने सहमति दी है। प्रतिदिन विदेश में रोजगार के नाम पर श्रम विभाग के कार्यालय पर श्रमिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। आवेदन करने की अभी तक कोई आखिरी तारीख नहीं आई है।

इस्राइल में श्रमिकों के संकट को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश से 10 हजार श्रमिक भेजे जाने हैं। इसके लिए शहर के श्रमिक खुद आगे चलकर आ रहे हैं। इन श्रमिकों को 1 लाख 34 हजार रुपये मिलेंगे। जनवरी में दिल्ली में इन श्रमिकों का साक्षात्कार होगा। अब तक शहर से 202 श्रमिकों ने अपनी सहमति दी है। श्रमिकों की उम्र 21 से 45 रखी गई है। हमारे यहां ज्यादातर 30 की उम्र पार करने वाले श्रमिक आ रहे हैं।