अभी – अभी केजरीवाल की लगी हैट्रिक, इस नेता की बराबरी

दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को जहां 62 सीटें मिली है। वहीं बीजेपी को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा है। जबकि 2015 की तरह कांग्रेस का इसबार भी खाता नहीं खुला।

 

इस प्रचंड जीत के साथ ही अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री (CM) बनने जा रहे हैं। दिल्ली में ये दूसरा मौका है.

जब एक शख्स लगातार तीसरी बार (Hat Trick) मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इससे पहले शीला दीक्षित (Sheila Dixits) लगातार तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है वहीं दिल्ली में बीजेपी (BJP) का 22 साल का वनवास इसबार भी खत्म नहीं हुआ।

वहीं लगातार 15 साल तक दिल्ली में सरकार चला चुकी कांग्रेस (Congress) को जनता ने एकबार फिर नकार दिया। दिल्ली की जनता ने आप एकबार फिर आप पर भरोसा जताते हुए बीजेपी और कांग्रेस को सिरे से खारिज कर दिया।

अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) का जादू चला है। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (AAP) लगातार तीसरी बार आज दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

अब से थोड़ी देर बाद अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Election 2020) में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है।