अब चीनी सेना वियतनाम पर हो रही आक्रामक, की ये हरकत

चीन की विस्तारवादी नीति किसी से छिपी नहीं है। अब चीनी सेना वियतनाम पर आक्रामक हो रही है।  एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी सैनिकों ने वियातनामी नागरिक मजदूरों पर पत्थर फेंके हैं जैसे उन्होंने 2020 में गलवान घाटी संघर्ष में भारतीय सेना पर फेंके थे। हालिया घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रदेश में हुई है।

2020 में जब चीनी सेना ने गलवान घाटी में घातक हमला कर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल की मौजूदा स्थिति बदलने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने चीन के इस मंसूबे पर पानी फेर दिया था। चीन ने एक बार फिर गलवान जैसा हमला वियतनामी सैनिकों पर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक 3 जनवरी को चीनी सैनिकों ने वियतनामी निर्माण श्रमिकों पर पत्थर फेंके हैं और उन्हें गालियां दी हैं।

एएनआई ने होन्ग कोन्ग पोस्ट के हवाले से बताया है कि चीनी सैनिकों ने काम कर रहे लोगों पर चिल्लाया और उनपर पत्थर फेंके। नागरिक श्रमिकों ने नदी के पानी के तंग होने पर कटाव को रोकने के लिए वियतनामी पक्ष पर नदी के किनारे की रक्षा की है। यह घटना ऐसे वक्त में हुई है जब चीन को वियतनामी कृषि निर्यात रुका हुआ है और चीनी बंदरगाह बंद हो गए हैं। वियतनामी ट्रक जो बॉर्डर क्षेत्रों से लौटे हैं वे अपने उत्पादों को औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं।