अब घर बैठे इस आसान से तरीके से बनाएं भेलपुरी, जाने पूरा तरीका

विधि इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में टमाटर, सेब, मीठी और तीखी चटनी डाल दें।  इसके बाद सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं और अब इसमें मुरमुरे मिक्स कर दें।

ऊपर से चाट मसाला, नमक और नींबू का रस डालकर पूरी चीजों को अच्छे से मिक्स कर दें।  आपकी भेलपुरी तैयार है। इसके ऊपर से आप मूंगफली और सेव से गार्निश करके सर्व करें।

सामग्री मुरमुरे- 1 कप टमाटर ((कटा हुआ) -1 कप सेब (कटा हुआ) – 1 कप मीठी और हरी चटनी- आवश्यकता अनुसार चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच नमक- 1 छोटा चम्मच मूंगफली- 1 बड़ा चम्मच सेव- जरूरत अनुसार नींबू- 1/2 प्याज- 1/4 कप (कटा हुआ)

कोरोना के चलते देश के राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग घर में समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही लोगों बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है .

तो आपके लिए आज हम बड़ी ही मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं। आज हम आपको घर पर भेलपुरी बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है। इसके साथ ही बहुत कम समय में यह बनकर तैयार हो जाती है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।