अब इस आसान से तरीके से बनाए सत्तू के लड्डू , जाने पूरी रेसिपी

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक पेन में घी पिघलाकर उसमें सत्तू मिलाएं।सत्तू को सुनहरा भूरा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इसे बाउल में निकालकर ठंडा कर लें। अब इसमें ड्राईफ्रूटस, इलायची पाउडर मिलाकर मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।

कजरी तीज को कजली तीज, बूढ़ी तीज या सातूड़ी तीज के नाम से भी पहचाना जाता है। हरियाली तीज, हरतालिका तीज की तरह कजरी तीज भी सुहागन महिलाओं का प्रमुख त्योहार माना जाता है। विवाहित महिलाएं कजरी तीज का व्रत अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। इस दिन कई जगह चन्ने, गेंहू और चावल का सत्तू बनाने का रिवाज है।

इन लड्डुओं को पूजा में भी रखा जाता है। इसके बाद इसे खाकर ही तीज का व्रत खोला जाता है। अगर आपने भी कजरी तीज का व्रत रखा है और सत्तू के लड्डू बनाने के लिए रेसिपी ढूंढ रही हैं तो झटपट इस तरह बनाएं टेस्टी सत्तू के लड्डू।

सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सामग्री-
-चीनी पाउडर- 200-250 ग्राम
-घी – 200 ग्राम
-सत्तू – 250 ग्राम
-छोटी इलायची (पीसी हुई)- 7-8
-ड्राई फ्रूट्स- 1 कटोरी (कटे हुए)