अब घर पर बनाएं बेसन के लड्डू, जाने बनाने की पूरी विधि

विधि इसे बनाने के लिए आप नॉन स्‍टिक पैन में घी गरम करें। इसके बाद फिर इसमें बेसन डाल कर हल्‍का भूरा होने तक भून लें। इसके बाद फिर इसमें खोया डाल कर लगातार चलाते रहें।

फिर जब खोया बेसन में अच्‍छी तहर मिक्‍स हो जाए तब हरी इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और मिक्सचर को एक बाउल में निकाल लें। इसके बाद चीनी पाउडर मिक्स करें और अच्‍छी तरह मिक्स कर लड्डू बनाएं। लड्डू बना कर इसे ठंडी जगह पर रखें।

सामग्री दरदरे पिसे हुए – 25 काजू बेसन – एक कप खोया/मावा – एक कप घी – एक चौथाई कप चीनी – आधा कप पिसीन इलायची पाउडर – एक छोटा चम्मच

बेसन के लड्डू हर किसी को खाना पसंद होते हैं। इसके लिए ज्यादातर लोग इसे बाहर से लाकर खाते हैं, लेकिन आज हम आपको घर पर बेसन के लड्डू बनाने का तरीका बताएंगे। यह खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इसके साथ ही इसे बनाना काफी आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।