दुनिया में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का प्रकोप, 3.56 मिलियन लोग इससे हुए संक्रमित

जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार पूरी दुनिया में लगभग 3,566,531 मिलियन लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या 2,48,302 से अधिक हो गई है।

कंबोडिया में अबतक कोरोना वायरस के 122 मामले दर्ज किये गए है और 120 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद वापस घर भेज दिया गया है। इस वायरस से अबतक एक भी मौत नहीं हुयी है।

मलेशिया में अबतक कोरोना वायरस के 6,298 मामले दर्ज किये गए है और 4,413 लोगों को ठीक होने के अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इस वायरस से अबतक 105 लोगों की मौत हो चुकी है। मलेशिया ने लॉकडाउन को 12 मई तक बढ़ा दिया है।

साउथ एशियाई देशों की बात करे तो इंडोनेशिया में अबतक 11,192 मामले दर्ज किये गए है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या 845 हो गई है, जबकि 1876 लोगों को अस्पताल से ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गयी है।