उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर की भारी गोलाबारी, तोप से बरसाए 200 से ज्यादा गोले

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच का विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है और कोरियाई प्रायद्वीप में जंग की स्थिति बनती दिख रही है। दक्षिण की सेना लगातार हमले का अभ्यास कर रही है। इसी को लेकर शुक्रवार को दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई सीमा के पास येओनप्योंग द्वीप के निवासियों को जल्द जगह खाली करने को कहा।

नुकसान की नहीं खबर
दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को 200 से ज्यादा तोप के गोले दागे। गोले उत्तरी सीमा रेखा (एनएलएल) के उत्तर में गिरे, जो दोनों कोरियाई देशों के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

इस समझौते का किया उल्लंघन
दक्षिण कोरिया की सेना के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा है कि बफर जोन में बमबारी कर उत्तर कोरिया ने दोनों देशों के बीच साल 2018 में किए गए समझौते का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि, पिछले कुछ घंटे में दोनों देशों के बीच का तनाव काफी बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के इस अभ्यास को उकसाने वाला बताया।

तोप से गोले दागने का अभ्यास
उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमता मजबूत करने के लिए तोप से गोले दागने का अभ्यास किया। सरकारी मीडिया ने कहा है कि यह कदम नए हथियारों की जांच के तहत उठाया गया है। अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया पर प्योंगयांग अपने अपने खिलाफ अपनाई जा रही दुश्मनी की नीति त्यागने का दबाव बनाए हुए है।

सेना ने पहले किया था अलर्ट
येओनप्योंग गांव के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया था कि उत्तर कोरिया येओंगप्योंग द्वीप पर समुद्री हमला करने वाला है, जल्द लोगों को वहां से निकाल दिया जाए। सेना के अनुरोध के बाद निकासी आदेश जारी किया गया था। इसलिए लोगों से जल्द जगह खाली करने को कहा गया।