नोरा फतेही ने किया ऐसा डांस, मूव्स देख पागल हुए लोग

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस व डांसिंग ब्यूटी नोरा फतेही (Nora Fatehi) के डांस और अदाओं का हर कोई दीवाना है। डांस करते हुए उनकी अदाओं को देख फैंस मर मिटते हैं। ऐसे में यह बाला अब एक डांस रीएलिटी शो की महफिल रौशन करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, अदाकारा नोरा फतेही से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नोरा कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस (Terence Lewis) संग कांटे नहीं कटते गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ (India’s Best Dancer 2) के सेट का है, जहां यह डांसिंग ब्यूटी अपने जलवे बिखरती नजर आने वाली हैं। खुद सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है, दोनों श्रीदेवी के मशहूर गाने पर सिजलिंग डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया, नोरा के हॉट मूव्स देख फैंस के भी पसीने छूठने लगे। उनकी कातिलाना अदाओं की लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस दौरान नोरा ने लाइट ब्लू कलर का थाई हाई स्लिट बॉडीकॉन स्कर्ट और क्राप टॉप पहना हुआ है।

वहीं शो में बैठे जज और दर्शक भी इनका डांस देख झूम उठे हैं। वैसे इस प्रोमो वीडियो में शो के बाकी कंटेस्टेंट्स भी मंच पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में शुरू हुआ इंडियाज बेस्ट डांसर का दूसरा सीजन दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।