इस देश के पास नहीं बची एक भी सेना, अब भारत कर रहा मदद

आपको बता दें कि विश्व में एक ऐसा देश भी है, जिसके पास न तो खुद की नौसेना है और न ही एयर फोर्स। इसके लिए यह एक दूसरे देश पर निर्भर है और वो जिस देश पर निर्भर है वो कोई और नहीं बल्कि भारत है। ऐसे मामलों में हिंदुस्तान इस देश की सहायता करता है।

 

दरअसल हम जिस देश की बात कर रहे हैं उस देश की नाम भूटान है। इस देश की अपनी कोई नौसेना या एयर फोर्स नहीं है। बता दें कि भूटान हिमालय पर बसा साउथ एशिया का एक छोटा सा देश है।
इस देश में बहुत खूबसूरत पहाड़ और पहाड़ियां हैं। भूटान का स्थानीय नाम ‘ड्रुक युल’ है, जिसका मतलब होता है ‘अजदहा (ड्रैगन) का देश’।

दरअसल इसकी वजह यह है कि भूटान तिब्बत और हिंदुस्तान के बीच स्थित लैंडलॉक यानी भूमि आबद्ध देश है। वहीं, एयर फोर्स के क्षेत्र में हिंदुस्तान भूटान का ख्याल रखता है। हालांकि इस देश की आर्मी है, जिसे रॉयल भूटान आर्मी कहा जाता है।

किसी भी देश के लिए उसकी आर्मी सबसे अहम अंग मानी जाती है। आर्मी सीमाओं पर देश ही हिफाजत दुश्मनों से करती है। सरहद पर हिफाजत के लिए किसी भी देश की सेना अपनी जान की परवाह भी नहीं करती।

हिंदुस्तान में भी नौसेना समुद्र और वायुसेना हवा में देश की सुरक्षा के लिए हैं तो वहीं थल सेना जमीन पर देश की सुरक्षा करती है। लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी देश में वायु और नौसेना ही नहीं हो, जी हांः एक ऐसा भी देश है।