सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार आज 14वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 17 जुलाई के बाद से डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ जबकि इस दिन पेट्रोल की कीमत 29 से 30 पैसे तक बढ़ी थी।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये व डीजल की कीमत 97.45 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.08 रुपये जबकि डीजल का दाम 93.02 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100 के पार है यहां पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर है तो डीजल 94.39 रुपये लीटर है।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | 89.87 | 101.84 |
मुंबई | 97.45 | 107.83 |
कोलकाता | 93.02 | 102.08 |
चेन्नई | 94.39 | 102.49 |
मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।