रातो – रात चीन में घुसकर अमेरिका के लड़ाकू विमानो ने किया ये काम , बढ़ा तनाव

अमेरिका की गतविधियां चीन को रास नहीं आ रही हैं। इसी कड़ी में रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार को अमेरिकी नौसेना के पी-8ए पनडुब्बी रोधी विमान और EP-3E टोही विमानों ने ताइवान के ऊपर से उड़ान भरी। चीन के झेजियांग और फ्यूजियान समुद्री तटों के पास ही चीन का शंघाई शहर स्थित है। हवाई क्षेत्र भी इन्हीं तटों पर हैं

 

ऐसे में दावा किया गया कि अमेरिकी लड़ाकू विमान अपनी उड़ान भरते हुए कुछ देर के लिये शंघाई के काफी करीब तक आ गए। बताया गया कि लड़ाकू विमान शंघाई से 76.5 किलोमीटर तक पास आ गए।

ऐसे में चीन इस पर आपत्ति जता सकता है और दोनों देशों के बीच विवाद अधिक बढ़ सकता है। बता दें कि इसके पहले दोनों देशों ने एकदूसरे के दूतावास पर कब्जा कर उन्हें बंद कर दिया था। वहीं इस बीच हिंद-प्रशांत महासागर में भी अमेरिकी नौसेना और चीनी नैसैनिकों आमने सामने हो गयी हैं।

अमेरिका और चीन के बीच लगातार जारी तनाव में अब नया विवाद जुड़ सकता है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी लड़ाकू विमान को चीन के शंघाई शहर के काफी करीब पाया गया।