रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर सामने आई ये बड़ी खबर , नीतू कपूर ने कहा…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। उनकी शादी के कयास बीते दो साल से लगातार लगाए जा रहे हैं। अभी तक ना तो रणबीर कपूर ने और ना ही आलिया ने इस पर खुलकर कुछ भी कहा है।

दोनों को हाल ही में एक साड़ी के स्टोर पर देखा गया उसके बाद इन चर्चाओं ने और जोर पकड़ा कि उनकी शादी की शॉपिंग शुरू हो चुकी है। गुरुवार को नीतू कपूर को पपराजी ने स्पॉट किया। वह एक टीवी शो में मेहमान के तौर हिस्सा लेने के लिए जा रही थीं तभी उन्होंने पपराजी के कुछ सवालों के जवाब भी दिए।

नीतू कपूर कहती हैं, रणबीर की शमशेरा आ रही है। ऋषि कपूर की फिल्म आज आ गई। फिर ब्रह्मास्त्र आ रही है। इस बीच एक फोटोग्राफर पूछते हैं, ‘मैडम जी, बहू कब आ रही है घर पे?‘ नीतू कपूर यह सवाल सुनते ही मुस्कुरा देती हैं और ऊपर आसमान की ओर हाथ दिखाती हुए जैसे कहना चाहती हैं कि सबकुछ भगवान पर है।