NASA की चेतावनी से मचा हड़कंप, कहा पृथ्वी पर…

अरसे से दूसरे ग्रहों पर जीवन की तलाश कर रहे वैज्ञानिक भी अब शोध से पहले सभी चीजों की फिर से जांच पड़ताल में जुट गए हैं। प्रोफेसर स्कॉट हबार्ड ने कहा है कि दुनिया को भविष्य में भी कोरोना जैसी अदृश्य महामारी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि मंगल ग्रह से लाए गए मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर किसी नए खतरनाक वायरस को जन्म दे सकते हैं। इसलिए मंगल ग्रह से लौटते वक्त प्लानैटरी प्रोटेक्शन अति आवश्य्क है।

स्कॉट हवार्ड ने बताया कि मंगल ग्रह की लाखों साल पुरानी चट्टानों में अभी सक्रिय जीवन सूत्र होगा; जो पृथ्वी पर आने के बाद तेजी ये वायरस के रूप में फैल सकता है।
इसलिए इन नमूनों को भी पृथ्वी पर आने के बाद क्वारंटाइन करने की सख्त जरूरत है। पूरी तरह से साफ़ हो जाने तक इन नमूनों पर काम नहीं किया जाना चाहिए। इसी तरह दूसरे ग्रहों से वापस लौटने वाले एक्ट्रोनॉट्स को भी क्वारंटाइन में रखने की जरूरत है।

कोरोना वायरस ने दुनिया को बदलकर रख दिया है। वैज्ञानिकों की दिशा और दृष्टि भी बदलती नज़र आ रही है। उन्हें हर नई खोज पर पुनः विचार करने पर मजबूर होना पड़ा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि दूसरे ग्रहों से लाए गए मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर किसी नए वायरस का खतरा बढ़ सकते हैं।