ब्यूटी के लिए फायदेमंद है सरसों का तेल, जानिए कैसे…

हेल्थ और ब्यूटी के लिए दादी-नानी के बताए गए नुस्खे खूब काम आते हैं। इन नुस्खों में से एक है सरसों के तेल का इस्तेमाल। बालों को बढ़ाने की बात हो या फिर सर्दी-जुकाम को दूर करना हो, दादी-नानी अक्सर सरसों के तेल को इस्तेमाल करने के बारे में कहती हैं।

हालांकि इसमें आने वाली तेज महक के कारण कई लोग इसे लगाने से बचते हैं और वहीं खाना बनाने में भी इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। कई बीमारियों और स्किन समस्याओं को दूर करने में ये काफी मददगार होते हैं। यहां हम बता रहे हैं सरसों का तेल इस्तेमाल करने के अमेजिंग फायदे जिनको जानने के बाद आप भी सरसों तेल का इस्तेमाल करने लगेंगे।

सरसों के तेल के हेल्थ बेनिफिट्स

1) सर्दी जुकाम में फायदेमंद

दादी-नानी की मानें तो सर्दी और खांसी होने पर सरसों का तेल गले और छाती पर लगाने से बलगम के जमाव को दूर करने में मदद मिलती है। इसके लिए सरसों के तेल को अजवाइन और कपूर के साथ उबाल लें और गर्म होने पर छाती पर लगाएं। ध्यान रखें कि तेल लगाने के बाद आप ठंडी हवा में न जाएं। ऐसा हर रात तब तक करें जब तक कि आपका कंजेशन दूर न हो जाए।

2) दर्द में होता है फायदेमंद

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण सरसों का तेल शरीर में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन और बालों के संक्रमण, यूरिनल इंफेक्शन, कोलन और पाचन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए तेल में किया जाता है, हर रोज खाने से आपके शरीर के लिए गजब के फायदे मिल सकते हैं।

3) अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद

अस्थमा या साइनसाइटिस से पीड़ित लोगों के लिए सरसों का तेल फायदेमंद है। आपको बस इतना करना है कि एक-एक चम्मच सरसों का तेल और शक्कर मिलाकर दिन में 3-4 बार पीएं। आप शहद को सरसों के तेल के साथ भी मिला सकते हैं।

4) भूख बढ़ाने में मदद करता है

सरसों का तेल आपके पेट में डायजेस्टिव जूस के फ्लो को बढ़ात है। इससे आपको भूख लगती है और आपकी भूख बढ़ती है। यह मूड बूस्ट करने में भी मदद करता है।