मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हराया , विराट कोहली नहीं रोक पाए अपनी हंसी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा शनिवार को आईपीएल 2022 के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ अपनी पलटन की अगुआई कर रहे थे। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर के सामने जीत के लिए 152 रनों का लक्ष्य रखा था।

बैंगलोर इस लक्ष्य का पीछा कर रही थी कि तभी पारी के 12वें ओवर के दौरान मैदान पर एक अजीब सा नजारा देखने को मिला। एक भारतीय फैन सुरक्षा घेरा को तोड़कर बीच मैदान में आ पहुंचा और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से गले मिलने की कोशिश करने लगा। बैंगलोर इस मुकाबले को 7 विकेट से जीतने में सफल रहा।

बैंगलोर 12 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मजबूती से मुंबई इंडियंस से मिले लक्ष्य का पीछा कर रही थी। तभी रोहित के जबड़ा फैन ने मैदान में घुसकर मैच को कुछ देर के लिए रोकने की कोशिश की। हिटमैन रोहित से गले लगने की मांग करते हुए उस फैन ने स्टेडियम की सुरक्षा की धज्जियां उड़ा दी। हालांकि रोहित ने फैन से गले मिलने से मना कर दिया।

फैन और रोहित के बीच रिएक्शन को देखकर क्रीज पर मौजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का रिएक्शन भी देखने लायक था। विराट भी फैन की हरकतों को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ​विराट उस समय 14 गेंदों पर 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। उनके साथ अनुराज रावत भी 34 गेंदों पर 47 रन बनाकर खेल रहे थे। फैन का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।