ताज का दीदार कराने वाले गाइड से ट्रंप ने किया ये सवाल, जानकर लोग हुए हैरान

ट्रंप ने पूछा कि ये सीट किस बात के लिए रखी है? उन्हें बताया गया कि इस सीट से फोटोग्राफी कराने पर मुख्य गुंबद के साथ चारों मीनारें आ जाती हैं। उन्होंने ताज की स्थापत्यकला, वास्तु और इसके इतिहास की भी जानकारी ली।

मीनारों और मुख्य गुंबद की एकरूपता के बारे में पूछा और साथ चलते-चलते लगा कि मोहब्बत की इस खूबसूरत इबारत से उनको भी लगाव हो गया है।

प्रेसिडेंट ट्रंप ने सवाल किया कि ताजमहल बनाने में कितना समय लगा।इसके लिए पत्थर कहां से लाए गए। क्या शाहजहां खुद देखने के लिए आया करते थे।

इसका मॉडल किसने तैयार किया था।ताजमहल क्यों बनवाया गया। उस समय क्या परिस्थितियां थीं। ट्रंप के सवाल उनकी ऐताहासिक इमारतों के बारे में उत्सुकता को बता रहे थे।उनकी पत्नी मेलानिया ने सबसे ज्यादा पच्चीकारी के बारे में रुचि दिखाते हुए सवाल किए।

मेलानिया ने पूछा कि पच्चीकारी के कलाकार कहां रहते हैं। क्या ये यहीं बनाई जाती है। इस पर उन्हें बताया कि सभी कलाकार इसी शहर में रहते हैं।

कई जगह वर्कशाप भी हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार जब अकेले आऊंगी तब पच्चीकारी के कलाकारों से मिलूंगी। शाहजहां के बारे में भी पूछा कि क्या उनके बेटे ने उन्हें कैद कर लिया था। इस पर बताया गया कि इतिहास के मुताबिक यही था।

ट्रंप ने गोल्फ कार्ट के बारे में भी पूछा। उन्हें बताया गया कि ये ईको फ्रेंडली है। इसकी शुरुआत प्रदूषण बचाने के लिए हुई है।

दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत के दौरे पर है. आपको बता दें कि इस यात्रा के दौरा उन्होंने ताजमहल का भी दीदार किया है.

ज्ञात हो कि नितिन सिंह उर्फ रिंकू ने ताजमहल का दीदार कराया। इस दौरान नितिन करीब एक घंटे प्रेसिडेंट ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया के साथ रहा।

आपको बता दें कि नितिन ने इस दौरान ट्रंप ने कई बार मेरा नाम लिया। दुनिया की सबसे बड़ी शख्सियत द्वारा मेरा नाम लेना मेरे लिए बड़ी बात थी।

उन्होंने मुझसे मेरा विजिटिंग कार्ड भी लिया। गाइड नितिन ने बताया कि अमेरिकी दूतावास से राष्ट्रपति ट्रंप को ताजमहल भ्रमण कराने के लिए कहा गया। समय निर्धारित कर होटल अमर विलास के गेट पर मौजूद रहने को कहा गया।