मौनी रॉय ने दिखाया अपने हनीमून का नजारा, देख फैस को लगा करंट

मौनी रॉय गोवा में सूरज नाम्बियार के साथ शादी करने के बाद हनीमून के लिए कश्मीर पहुंच गई हैं। वहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं। मौनी ने येलो जैकेट में नई तस्वीरें पोस्ट की हैं।

इनमें उनकी मांग पर सिंदूर काफी जंच रहा है। मौनी रॉय को कश्मीर काफी पसंद आया है। उन्होंने एक कैप्शन में लिखा भी है कि कितनी भी तस्वीरें शेयर कर लें इस जगह की सुंदरता के साथ फिर भी न्याय नहीं हो पाएगा। मौनी ने वीडियो भी शेयर किया है, जिसके साथ ‘ये हसीं वादियां’ गाना बज रहा है।

मौनी रॉय की शादी के बाद उनके हनीमून की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मौनी अपने पति सूरज के साथ कश्मीर गई हैं। उन्होंने गुलमर्ग का स्नोफॉल अपने फैन्स को दिखाया है। मौनी रॉय काफी प्रिटी दिख रही हैं। उनकी मांग में सिंदूर न्यू ब्राइड वाला लुक दे रहा है। मौनी रॉय को बीचेज काफी पसंद हैं लेकिन हनीमून के लिए वह कश्मीर गई हैं।