राशिफल 2020: इन 5 राशि वालों के लिए अच्छा होगा ये साल, खत्म होगी शनि की साढ़ेसाती

नया साल कुछ खास राशि वाले लोगों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। दरअसल, 24 जनवरी को शनि ढाई साल बाद राशि परिवर्तन कर रहा है। इस दिन शनि धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव ये होगा कि एक राशि की साढ़ेसाती खत्म होगी तो दूसरे की शुरू हो जाएगी। अब ऐसे में ये किसी खुशखबरी से कम नहीं है। क्योंकि इस राशि के लोग पिछले साढ़े सात सालों से इसका प्रकोप झेल रहे थे। इस राशि के जातक पिछले सात सालों से शनि की साढ़े साती के प्रभाव में थे। इस दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। ऐसे में साढ़ेसाती हटना लोगों के लिए अच्छी खबर है।

24 जनवरी से वृश्चिक राशि के जातक फील गुड करेंगे। अगर वृश्चिक राशि के लोग कुछ अच्छा करने की सोच रहे हैं तो ये साल आपके लिए बेहद अच्छा होगा। विशेषज्ञ कहते हैं कि वृश्चिक राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहेगा। साथ ही अगर इस साल आप व्यापार जैसा कुछ नया करने जा रहे हैं तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

क्या होती है शनि की ढैय्या?
शनि का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को ढैय्या कहते हैं। जब व्यक्ति की साढ़े साती प्रारंभ होती है तो सबसे पहले उसकी ढैय्या चलती है।

क्या है साढ़ेसाती और ढैय्या को कम करने के उपाय
हर शनिवार को भगवान शनि की नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान शनि स्तोत्र – नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोस्तुते। नमस्ते विष्णु रूपाय कृष्णाय च नमोस्तुते।। नमस्ते रौद्र देहाय नमस्ते कालकायजे। नमस्ते यम संज्ञाय शनैश्चर नमोस्तुते। प्रसादं कुरु देवेश दीनस्य प्रणतस्य च। का जप करना चाहिए। इसके अलावा रोजाना तीन बार हनुमान चालीसा का भी पाठ करना चाहिए। शनिवार सरसों का तेल या फिर तिल का तेल शनि देव पर चढ़ाना चाहिए।